फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल': एनएसयूआई ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन; कहा- इन चौकों पर होता है ये काम

Sat, 10 Aug 2024 03:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG NSUI: एनएसयूआई ने रायपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आज मोर्चा खोला। एनएसयूआई के वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई पदाधिाकरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG NSUI: एनएसयूआई ने रायपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आज मोर्चा खोला। एनएसयूआई के वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्यवाही की मांग की है। लहरे ने कहा कि किसी भी शहर को खूबसूरत बनाने मे वहां के यातायात व्यवस्था का मुख्य रोल होता है, लेकिन लोधीपारा ओवरब्रिज से लेकर मोवा थाना चौक तक शहर के कई मार्गों में ट्रैफिक ज्यादा वाहन आने-जाने से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात व्यवस्था सही तरह से न होने से आम नागरिकों को पैदल और बाइक पर निकलना कठिन हो गया है। 

विज्ञापन


ट्रैफिक जाम होने के वजह से आपस में गाड़ी टकराने से लोगों के बीच लड़ाई और दुर्घटना होने की भी संभावना बनी रहती है। यह लगातार विकराल होती जा रही है। कई-कई बार इस भीषण जाम में फंस कर लोग अपने गतव्य तक पहुंचने में लेट हो जाते हैं। स्कूली बच्चों को भी देरी का सामना करना पड़ता है।


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था काफी खराब हो चुकी है। शहरवासी राजधानी में लगातार जाम से जूझ रहे हैं। कुछ-कुछ चौक को छोड़ दें तो ज्यादातर जगहों पर ट्रैफिक जाम होने की वजह से आमजनों को घंटों लाइनों में लगा रहना पड़ता है। एनएसयूआई ने लोधीपारा ओवरब्रिज, दलदल सिवनी मोड़, मोवा थाना चौक आदि जगहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर यातायात व्यवस्था को सही करने की मांग की है। ओवरब्रिज दलदल सिवनी मोड़ और मोवा थाना चौक में स्थाई रूप से ट्रैफिक लाइट बनाया जाये। 

ज्ञापन सौंपने वालों में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोनू तिवारी, विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित बंजारे,धनजय कोशले, तिरुपति राव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें