फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: हादसा या सुसाइड?, पांचवीं मंजिल से गिरा मरीज, तड़प-तड़पकर हुई मौत, इस अस्पताल में चल रहा था इलाज

Sun, 25 Aug 2024 09:29 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur Crime news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पांचवीं मंजिल से गिरकर मरीज की मौत हो गई। मामला तेलीबांधा थाने क्षेत्र का है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Crime news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पांचवीं मंजिल से गिरकर मरीज की मौत हो गई। मामला तेलीबांधा थाने क्षेत्र का है। बताया जाता है कि मरीज मानसिक रूप से बीमार था। इस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के पीछे की वजह क्या है। 

विज्ञापन


रविवार की शाम को वो अस्पताल की पांचवीं मंजिल से गिर गया। काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम राम बिसवाल (60 साल) था। वह ओडिशा का निवासी था। पुलिस अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। कहीं ये हादसा या सुसाइड तो नहीं है, सभी  पहलुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें