फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पोस्टिंग पर बड़ा यू-टर्न: IAS अधिकारी पुष्पा साहू की पोस्टिंग बदली, कोरिया को मिला नया कलेक्टर

Fri, 08 May 2026 06:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में दो दिन पहले ही 42 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी का तबादला किया गया था। इस बीच राज्य सरकार ने दो दिन पहले जारी ट्रांसफर आदेश में बड़ा बदलाव किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में दो दिन पहले ही 42 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी का तबादला किया गया था। इस बीच राज्य सरकार ने दो दिन पहले जारी ट्रांसफर आदेश में बड़ा बदलाव किया है। नई सूची के अनुसार 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को अब कोरिया जिले का कलेक्टर नहीं बनाया जाएगा। सरकार ने उनकी नई नियुक्ति माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पद पर कर दी है।
विज्ञापन


वहीं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रीता यादव को उच्च शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन


यहां देखें आदेश की कॉपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें