फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू, बीएड डिग्री धारक नहीं हो पाएंगे शामिल

Wed, 23 Aug 2023 04:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

इस बार काउंसलिंग में बीएड डिग्री वालों को अलग रखा गया है। उच्च न्यायालय बिलासपुर की आदेश के परिपेक्ष्य में बीएड डिग्री वालों को सहायक शिक्षक पद की चयन प्रक्रिया से अलग रखा गया है।
विज्ञापन
सहायक शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती की प्रथम चरण ऑनलाइन काउंसलिंग आज से शुरू हो गई है। इस बार काउंसलिंग में बीएड डिग्री वालों को अलग रखा गया है। उच्च न्यायालय बिलासपुर की आदेश के परिपेक्ष्य में बीएड डिग्री वालों को सहायक शिक्षक पद की चयन प्रक्रिया से अलग रखा गया है। इस काउंसलिंग में वही अभ्यर्थी भाग ले पायेंगे जिन्होंने व्यापम के पोर्टल पर अपनी योग्यता डीएड और डीएलएड दर्ज किया है। 

विज्ञापन

शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की प्रथम चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग आज 23 अगस्त को दोपहर 12 से 30 अगस्त को शाम पांच  बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in में शुरू कर दी गई है। इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार सहायक शिक्षक कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग की पोर्टल पर देखी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर देख सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें