फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishnu Deo Sai Oath Ceremony: शपथ ग्रहण में शामिल होंगे नरेंद्र मोदी, यहां पढ़ें PM के कार्यक्रम का पूरा अपडेट

Wed, 13 Dec 2023 11:18 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

Vishnu Deo Sai Oath Ceremony: पीएम नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दोनों की जगहों पर नए मुख्यमंत्री अपने पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ में प्रदेश के चौथे नए मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय शपथ लेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी और विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vishnu Deo Sai Oath Ceremony: छत्तसीगढ़ की राजधानी रायपुर में आज प्रदेश के चौथे नए मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह समारोह भव्य होने वाला है। 

विज्ञापन

विष्णुदेव साय का कार्यक्रम
इस कार्यक्रम के केन्द्रीय मंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजे रायपुर के अवंति विहार स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और सुबह साढ़े बजे 11 बजे जय स्तंभ चौक स्थित शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर 2:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद रायपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड दोपहर 2:35 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से वह लगभग शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी मध्य प्रदेश में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। जहां शिवराज की जगह मोहन यादव नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें