राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आमानाका थाना पुलिस ने अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के सामने खड़े एक ट्रेलर से अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है।
राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आमानाका थाना पुलिस ने अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के सामने खड़े एक ट्रेलर से अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थों और वाहन की कुल कीमत करीब 15 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रेलर चालक प्रतिबंधित मादक पदार्थ बेचने की फिराक में इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पश्चिम जोन पुलिस ने विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की और ट्रेलर क्रमांक PB-05-AB-9313 को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 79.30 ग्राम अफीम और 4 किलो 432 ग्राम डोडा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और ट्रेलर वाहन भी जब्त कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलराम सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब बताया, जो फिलहाल रायपुर के कबीर नगर इलाके में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ आमानाका थाना में NDPS एक्ट की धारा 15(B) और 18(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।