फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार व दो ओएसडी के ठिकानों पर ईडी का छापा, दो दिन से चल रहा था अभियान

Thu, 24 Aug 2023 06:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, दो विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) व एक कारोबारी के यहां छापे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, दो विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) व एक कारोबारी के यहां छापे की कार्रवाई की। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि कार्रवाई किस मामले में की गई।

विज्ञापन


राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में विनोद वर्मा के आवास और दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई इलाके में स्थित ओएसडी आशीष वर्मा व मनीष बंछोर के मकानों पर अर्धसैनिक बल के जवानों को देखा गया। वहीं, दुर्ग जिले के भिलाई शहर के नेहरूनगर में कारोबारी विजय भाटिया के घर के बाहर भी सुरक्षाकर्मी नजर आए। भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारी बंछोर प्रतिनियुक्ति पर सीएम के ओएसडी के रूप में तैनात हैं।

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने पिछले दो दिनों में ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर रायपुर व दुर्ग में कई स्थानों पर तलाशी ली थी। जांच एजेंसी ने पिछले साल दिसंबर में कोयला लेवी घोटाले से जुड़े मामले में आईएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। वह मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव थीं। इस मामले में आईएएस अफसर समीर बिश्नोई व रानू साहू भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें