फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: CM विष्णुदेव के बाद इस दिन होगा कैबिनेट का शपथ ग्रहण, जानें ऐन मौके पर क्यों बदला कार्यक्रम

Thu, 14 Dec 2023 10:36 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बाद अब सभी को कैबिनेट के शपथ ग्रहण का इंतजार है। बीते दिन सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने शपथ ली। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी खुद शामिल हुए थे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत दो डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने बुधवार को शपथ ग्रहण ली। शपथ ग्रहण का समारोह रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में रखा गया था। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।  

विज्ञापन

चर्चा थी कि इस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि छत्तीसगढ़ में जो मंत्रिमंडल की सूची बनाई गई थी। उसे दिल्ली से स्वीकृत नहीं मिली। इस सूची के बाद नई सूची बनाई गई है। बीजेपी ने मंत्रिमंडल की लिस्ट तैयार कर ली है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम मोदी ने बंद लिफाफे में दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, इसी लिफाफे में नए मंत्रियों के नाम हैं। 

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के नाम चर्चा पर हैं। चर्चा है कि साय के कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण 16 दिसंबर को हो सकता है। माना जाता है कि इसके बाद खरमास लग रहा है। खरमास में शुभ काम नहीं होते हैं। ऐसे में पार्टी इससे पहले ही कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण कराएगी। 
विज्ञापन

राजभवन सचिवालय के अनुसार, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद बुधवार की रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली से 16 दिसंबर को सुबह लगभग 11 बजे राजधानी रायपुर लौट सकते हैं। इधर खरमास को देखते हुए 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। 

मंत्रिमंडल के लिए इनका नाम आगे 
बृजमोहन अग्रवाल, रेणुका सिंह, अजय चंद्राकर, केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी, ओपी चौधरी, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, रामविचार नेताम, धरमलाल कौशिक, डोमन लाल कोर्सेवाडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें