एपल अलर्ट मामले पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा है कि मुझे अपने जीमेल पर कंपनी से यह संदेश मिला है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि देश को कौन गुमराह कर रहा है। सिंह देव ने मीडिया को अपना फोन संदेश दर्शाते हुए कहा कि यहां स्पष्ट रूप से लिखा है कि 'एप्पल का मानना है कि आपको राज्य प्रायोजित हमलावरों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, जो आपके ऐप्पल आईडी से जुड़े आईफोन से दूर से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं।
कुछ इसी तरह के स्क्रीनशॉट कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं। यह स्क्रीनशॉट एपल की ओर से भेजे गए उस अलर्ट का था जिसमें कहा गया था कि आपका आईफोन हैकर्स के निशाने पर है। बवाल तो इस बात पर मचा कि एपल की ओर से आए मैसेज में राज्य प्रायोजित हैकिंग क्यों लिखा है। इस नोटिफिकेशन को लेकर विपक्ष के तमाम नेताओं ने मोदी सरकार पर हमला बोला और जासूसी का आरोप लगाया।