प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बड़ी घोषणा की है। सरकार ने अब छत्तीसगढ़वासियों को अपने आराध्य के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर को देखने का मौका दिया है।
विज्ञापन
भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी भगवान राम के स्वागत की तैयारी को लेकर काफी उत्सुक हैं। रामलला के बाल स्वरूप के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। भगवान राम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ। इस तरह भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। वनवास काल के 14 वर्षों में से 10 वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में व्यतीत किए।
विज्ञापन
वे छत्तीसगढ़ के जन-जन के मन में रचे-बसे हैं। साय ने कहा कि अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक राज्य में अवकाश रहेगा ताकि छत्तीसगढ़ के लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें और उत्सव मना सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में अच्छी साज-सज्जा की गई है और विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं।