फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: BJP जनपद सदस्य और जोगी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित 250 कार्यकर्ताओं ने ली आप की सदस्यता

Wed, 17 May 2023 01:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

कोमल हुपेंडी ने कहा कि, यह तो अभी शुरुआत है, कई बड़े बीजेपी और कांग्रेस नेता हमारे संपर्क में हैं। इस पर पार्टी के आलाकमान विचार विमर्श कर रहे हैं, जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे। 
विज्ञापन
सूरजपुर में भाजपा और जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली आप की सदस्यता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 250 से ज्यादा लोगों ने आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसमें भाजपा के जनपद सदस्य रूपेश मरकाम, जोगी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र दुबे, सर्व आदिवासी समाज के सक्रिय सदस्य राजाराम जी, वन प्रबंधक समिति अध्यक्ष हंस लाल आयाम, आईसीआईसीआई बैंक सूरजपुर प्रबंधक राजीव सिंह समेत तमाम लोग शामिल हैं। इस दौरान आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि, पूरे प्रदेश में पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। लोग भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त हो गए हैं। 

विज्ञापन


पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों को कोमल हुपेंडी ने टोपी-पटका पहनाकर स्वागत किया। कोमल हुपेंडी ने कहा कि, यह तो अभी शुरुआत है, कई बड़े बीजेपी और कांग्रेस नेता हमारे संपर्क में हैं। इस पर पार्टी के आलाकमान विचार विमर्श कर रहे हैं, जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे। हम सभी का स्वागत करते हैं और मिलकर दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल की तरह छत्तीसगढ़ का विकास करना चाहते हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में अंदरूनी कलह चरम पर है। 

कोमल हुपेंडी ने कहा कि अभी हाल ही में पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया था। जिसमें इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने का मतलब है कि छत्तीसगढ़ की जनता अन्य राजनीतिक दलों से पूरी तरह ऊब चुकी है। अब उन्हें आम आदमी पार्टी जैसे राजनितिक दल से एक नई आशा मिली है। आने वाले समय में आम आदमी की यह टीम देश में एक नई इबारत लिखेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी सफलता प्राप्त करेगी। एक-एक कार्यकर्ताओं की सफलता मेहनत रंग लाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें