फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना पर लग रही लगाम, 24 घंटे में 55 नए मरीज मिले

Wed, 17 May 2023 12:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आज सबसे ज्यादा 18 नए मामले दुर्ग से सामने आए हैं, इसके अलावा रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ मे कोरोना के आंकड़े में अब काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में कोरोना धीरे धीरे रफ्तार कम हो रही है। छत्तीसगढ़ मे पिछले 24 घंटे में 55 नए कोरोना मरीज मिले है। वहीं, 2593 लोगों की सैंपल जांच की गई है। इस दौरान औसत पॉजिटिविटी दर 2.12 प्रतिशत रही।
विज्ञापन


आज सबसे ज्यादा 18 नए मामले दुर्ग से सामने आए हैं, इसके अलावा रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेशभर से 99 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। आज नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में सक्रीय कोरोना संक्रमितों की तादाद घटकर 338 रह गई हैं।

यहां देखें जिलेवार आंकड़ा
मुंगेली से 1, सरगुजा से 1, बेमेतरा से 1, महासमुंद से 1, राजनांदगांव से 2, रायगढ़ से 2, बिलासपुर से 2, बालोद से 3, धमतरी से 4, कांकेर से 4, कोरिया से 5, बलौदाबाजार से 5, रायपुर से 6, और दुर्ग से 18 कोरोना संक्रमित पाए गए, इसके अलावा बाकि जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें