फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता दस मार्च से होगी आयोजित, छत्तीसगढ़ के 209 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tue, 07 Mar 2023 02:47 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पंचकूला में 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 10 से 14 मार्च तक होगी। जिसमें छत्तीसगढ़ के 209 खिलाड़ी भाग लेंगे। वन मंत्री अकबर ने किट वितरण कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
 
विज्ञापन
वन मंत्री अकबर ने किट वितरण कर खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ से 209 खिलाड़ी हरियाणा के पंचकूला में 10 से 14 मार्च 2023 तक 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ से खिलाड़ियों की टीम 7 मार्च को पंचकूला के लिए रवाना होगी। जहां बैडमिंटन, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, तैराकी, टेनिस आदि खेलों का आयोजन किया गया है। 

विज्ञापन


वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें किट वितरण किया और शुभकामनाएं दी। इस दौरान पीसीसीएफ संजय शुक्ला, एमडी फेडरेशन अनिल राय, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी सुनील मिश्रा, उप वनसंरक्षक आलोक तिवारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 

गौरतलब है कि वर्ष 1992 से अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से 19 बार अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। जिसमें वर्ष 2007 से छत्तीसगढ़ की टीम लगातार 10 बार प्रथम स्थान और 03 बार द्वितीय स्थान पर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें