फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर की बड़ी खबरेंः  स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने लगाई हैट्रिक; 15 नवंबर से होगी धान खरीदी

Wed, 11 Nov 2026 09:11 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आज रायपुर शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। 
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1.स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान: बिल्हा देश में प्रथम; रायपुर और बिलासपुर ने भी मारी बाजी
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण के अवॉर्ड प्रदान की। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव,  विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और संबंधित नगरीय निकाय के महापौरों एवं आयुक्तों ने राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किये। पढ़ें पूरी खबर



2.रायपुर न्यूज: बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगी धान खरीदी, जानें कैसी है तैयारी

इस वर्ष 360 नए धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में खरीदी केंद्रों की कुल संख्या 3100 हो जाएगी। नए केंद्रों के खुलने से किसानों को अपने नजदीकी उपार्जन केंद्रों में धान बेचने की सुविधा मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


3.रायपुर: कमल विहार में युवक की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप

कमल विहार में निरंजन पाल नामक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। खास बात यह है कि परिजनों ने उसी दिन तेलीबांधा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पढ़ें पूरी खबर


4. Exclusive: विरंची नारायण मंदिर में चढ़ा 356 भोग का प्रसाद, यहां लेटे हुए भगवान विष्णु की महिमा है निराली

रायपुर में प्राचीन काल से जुड़े कई मंदिर हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक विशेष मंदिर भगवान विरंची नारायण का है। रायपुर के बूढ़ातालाब के सामने ब्रह्मपुरी इलाके में भगवान बिरंची नारायण यानी ब्रम्हा और विष्णु का मंदिर है। पूरे छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई दूसरा मंदिर नहीं है, जहां अष्ट धातु से भगवान ब्रह्मा और यानी बिरंची और नारायण यानि विष्णु का मंदिर है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



5. छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का रिकॉर्ड उछाल, 5 दिन में 54.60 करोड़ की शराब बिकी

नवंबर के शुरुआती पांच दिनों में शराब की बिक्री से आबकारी विभाग को 54 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक का राजस्व मिला है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इस बार बिक्री में 7.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें