फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों में 'बाबा' और 'जिद्दी' लिखकर भर रहे थे फर्राटे: ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, 45 लोगों को सिखाया सबक

Thu, 05 Oct 2023 03:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस आगामी चुनाव को देखते हुए बिना नंबर और गलत ढंग से लिखे नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत बीते तीन दिनों में पुलिस ने 45 गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की है।
 
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने काटा 45 लोगों का चालान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी गाड़ी पर गलत ढंग से नंबर प्लेट लगाकर चला रहे हैं, घूम रहे हैं, तो सावधान हो जाए। बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाना भारी पड़ सकता है। रायपुर पुलिस आगामी चुनाव को देखते हुए बिना नंबर और गलत ढंग से लिखे नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत बीते तीन दिनों में पुलिस ने 45 गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


रायपुर एसएसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशन में  अधिकारी-कर्मचारियों को ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले गाड़ी ड्राइवर पर लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों को बिना नंबर, अस्पष्ट रूप से या गलत ढंग से नंबर लिखाकर और नंबर प्लेट में नंबर के अतिरिक्त पदनाम लिखकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीते तीन दिनों में 45 गाड़ी और ड्राइवर्स के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

रायपुर पुलिस की अपील 

  • गाड़ियों पर नंबर प्लेट जरूरी है
  • नंबर प्लेट पर स्पष्ट रूप से नंबर लिखा हो
  • नंबर प्लेट पर अन्य पदनाम न हो
  • नंबर प्लेट पर गलत ढंग से नंबर अंकित न करें
  • यातायात नियमों का पालन करें
  • बिना नंबर प्लेट के गाड़ी न चलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें