फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर पुलिस का दावा: क्राइम पर कंट्रोल; 5 महीने में 27 मर्डर, 37 चाकूबाजी, 80 नारकोटिक्स मामले में कार्रवाई

Mon, 05 Jun 2023 03:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई से शहरी अपराधों में कमी आई है। पुलिस ने पिछले 5 महीने में कार्रवाई के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि शहर में अपराध पर अंकुश लगा है। दावा किया कि साल 2021 की तुलना में 2023 में अपराध में कमी आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई से  शहर में क्राइम की वारदातें घटी हैं। पुलिस का कहना है कि साल 2022 से 2023 के जनवरी से मई महीने तक में हत्या के प्रकरणों में 4% की कमी आई है। 56% की कमी चाकूबाजी के प्रकरणों में आई है। वहीं साल 2023 में सट्टा संचालन करने वालों के खिलाफ 49% और नशे का काला कारोबार करने वालो के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट में 22% अधिक कार्रवाई की गई है। आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में भी 15% अधिक कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने साल 2021 में पांच महीने में हुए अपराधों को लेकर कहा कि जनवरी से मई महीने तक हत्या के 25 प्रकरण, चाकूबाजी के 84 प्रकरण दर्ज किये गये थे और नारकोटिक्स एक्ट के 56 प्रकरणों में 82 आरोपी, आर्म्स एक्ट के 95 प्रकरण में 103 आरोपी और सट्टा के 229 प्रकरणों में 242 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

साल 2022 के जनवरी से मई महीने तक हत्या के 28 प्रकरण, 85 प्रकरण चाकूबाजी के दर्ज किये गये थे।  नारकोटिक्स एक्ट के 66 प्रकरणों में 107 आरोपी, आर्म्स एक्ट के 317 प्रकरण में 323 आरोपी और सट्टा के 143 प्रकरणों में 163 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। साल 2023 के जनवरी से मई महीने तक की बात करें, तो हत्या के 27 प्रकरण, चाकूबाजी के 37 प्रकरण और  नारकोटिक्स एक्ट के 80 प्रकरणों में 117 आरोपी, आर्म्स एक्ट के 375 प्रकरण में 379 आरोपी और सट्टा के 283 प्रकरणों में 306 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें