Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौ हत्या मामले में पुलिस ने अन्य दो महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इस तरह इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले से गिरफ्तार छह आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस केस में शामिल अन्य दो महिला आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गई।
ये आरोपी पूर्व में गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गौमांस, नायलोन रस्सी, लकडी का गुटका, तराजू, किलो बाट, मांस काटने का चार बडा हथियार/चाकू और बिक्री 2 हजार 550 रुपये जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 13/25 धारा 299, 325 बीएनएस और छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज कर किया गया है।
आरोपी समीर मंडल को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने खुर्शीद अली, मोहम्मद मुन्तजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर एवं मोह. ईरशाद कुरैशी के साथ मिलकर गौमांस की बिक्री करना बताया गया। इस पर पुलिस ने प्रकरण में संलिप्त आरोपी खुर्शीद अली, मोह. मुन्तजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर एवं मोह. ईरशाद कुरैशी की पतासाजी कर सभी को गिरफ्तार किया।