ऐसी ही एक और घटना शहर से निकलकर सामने आई है, जहां दो गुटों में गैंगवार हो गया। इस दौरान जमकर चाकूबाजी चली। इससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। चाकूबाजी की घटना लगातार सामने आ रही है। लुट, चोरी और मारपीट जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसी ही एक और घटना शहर से निकलकर सामने आई है, जहां दो गुटों में गैंगवार हो गया। इस दौरान जमकर चाकूबाजी चली। इससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। जहां देर रात हुए दो गुटों के बीच खुनी लड़ाई में दोनों पक्षों के एक-एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी एक अनुसार, किसी मामूली बातों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ।
विवाद धीरे-धीरे बढ़ते गया और देखते ही देखते दोनों गुटों के लागों ने चाकू छुरी निकलना शुरू कर दिया। इसी बीच दोनों पक्षों के युवक ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में हांडीपारा निवासी आलोक कामड़े और बजरंग नगर निवासी वैष्णव मरकाम घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामला शांत हुआ। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।