फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायपुर में बिजली विभाग के 1500 ट्रांसफार्मर जलकर खाक; 3 KM तक का इलाका कराया गया खाली; मची अफरा-तफरी

Fri, 05 Apr 2024 03:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर स्थित भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन परिसर में आज शुक्रवार को अचानक आग लग गई। वहां रखे 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गये हैं।  
विज्ञापन
1500 ट्रांसफार्मर जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन परिसर में आज शुक्रवार को अचानक आग लग गई। वहां रखे 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गये। दरअसल एक जोरदार धमाका हुआ धमाके के साथ भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची जहां दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।

विज्ञापन

 




पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है, जहां दफ्तर में रखें ट्रांसफार्मर में शॉर्ट-सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोदाम में लगभग 6000 ट्रांसफार्मर रखे थे जिसमें से करीब 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख  हो गए। यातायात पुलिस ने तीन किलोमीटर के दायरे को खाली कराया है। साथ ही उस रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है।

Trending Videos

आग ने धारण किया विकराल रूप - फोटो : अमर उजाला
रायपुर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने गड़बड़ी की आशंका जताई है उन्होंने कहा कि कोई लापरवाही बरती गई है इस वजह से भीषण आग लगी है। उन्होंने कहा कि लोगों की   जान को खतरा हो सकता है।    
 

धुएं का गुबार - फोटो : अमर उजाला
विकास उपाध्याय ने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग जानबूझकर किसी चीज को दबाने के लिए यह कदम उठाया है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए अगर लापरवाही हुई है तो जो दोषी हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

धुएं का गुबार - फोटो : अमर उजाला
बीते तीन घंटे से आग लगी हुई है और लगातार बढ़ती जा रही है। इससे आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है। आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग की चपेट में आने से ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फट रहे हैं।
 

आग पर काबू पाने में जुटे दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
आग पर काबू पाने के लिए आसपास की दमकल की गाड़ियां बुलाई जा रही हैं और परिसर के चारों तरफ की दीवार तोड़कर दमकल की गाड़ियों को अंदर जाने का रास्ता बनाया जा रहा है। फिलहाल दमकल की 40 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। 
विज्ञापन

साढ़े 3 एकड़ में फैला है गोडाउन
रायपुर के जिस बिजली गोदाम में आग लगी है। यह करीब साढ़े 3 एकड़ में फैला है। यहां ट्रांसफॉर्मर के अलावा बिजली के कई उपकरण रखे हुए थे।  

लोगों को किया अलर्ट 
घटना के बाद आस-पास रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। कुछ लोगों को घर खाली करने के निर्देश भी दिए गए हैं, क्योंकि आग का गुबार आसमान में साफ नजर आ रहा है। एहतियात के तौर पर सभी को बाहर निकलने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर मौजूद 
राजधानी रायपुर CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 40 गाड़ियां मौजूद हैं, जहां 3 लाख 20 हजार लीटर पानी अब तक फेंक दिया गया है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। चारों तरफ से पानी फेंका जा रहा है, 5 घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है।

गुढियारी इलाके में धुंए के कारण आसमान पर काफी दूर तक बादल छाए हुए हैं। यहां पर करीब 6 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर रखे थे। मुख्यमंत्री साय के सचिव पी दयानंद, कलेक्टर और पुलिस के बड़े अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें