फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: सात दिवसीय ‘आरोहण- 2024’ महोत्सव का हुआ आगाज, देशभर से चार हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

Tue, 30 Jan 2024 08:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में सात दिवसीय राज्य स्तरीय खेल और सांस्कृतिक महोत्सव ‘आरोहण - 2024’ का आगाज हुआ। इसमें गायन, डांस आदि कंपटीशन के साथ 4000 प्रतिभागी विभिन्न खेल में भाग लेंगे।
विज्ञापन
सात दिवसीय ‘आरोहण- 2024’ महोत्सव का हुआ आगाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में सात दिवसीय राज्य स्तरीय खेल और सांस्कृतिक महोत्सव ‘आरोहण - 2024’ का आगाज हुआ। इसमें गायन, डांस आदि कंपटीशन के साथ 4000 प्रतिभागी विभिन्न खेल में भाग लेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इस महोत्सव का शुभारंभ किया है। इस मौके पर उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को ‘’मैं को हम बनायेंगे, हम नया भारत बनायेंगे’’ की शपथ दिलाई।

विज्ञापन




संस्कृति मंत्री ने कहा कि खेल और संस्कृति गतिविधियां जैसे गायन, डांस आदि वर्तमान समय में आजीविका का साधन भी बन गई हैं। इतना ही नहीं यह हमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी दिलाती है। खेल हमें सीखाता है कि जिंदगी में हार भी जरूरी है, हार से हमें अपनी कमियों का पता चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार हजार प्रतिभागी होंगे शामिल
रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों और शिक्षकों ने शुभारंभ अवसर पर नृत्य का प्रस्तुत किया गया। सात दिनों तक चलने वाले आरोहण 2024 में देश भर से करीब चार हजार प्रतिभागी तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही गायन डांस आदि कंपटीशन में हिस्सा लेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें