फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: नाका पर पुलिस की पैनी नजर; चेकिंग के दौरान जब्त किए 18 लाख से ज्यादा रुपये

Tue, 19 Mar 2024 05:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाई जा रही है। आकस्मिक चेकिंग के दौरान चेकिंग के दौरान थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास कार को रोका गया। पुलिस ने एक कार से 18 लाख से ऊपर कैश जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया नकदी रकम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की गई। 
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान चारपहिया वाहन चेक किया गया, जिसमें बैग में लाखों रुपये नगदी रकम रखा होना पाया गया। गाड़ी में सवार लोगों से लाखों रुपये की नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने और वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके कुछ जवाब नहीं दिया। इसके साथ ही पुलिस को लगातार गुमराह किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालक के पास रखें कुल 18 लाख 62 हजार 200 रुपये जब्त किया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें