फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: अवैध कबाड़ियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 44 आरोपी गिरफ्तार, 97 लाख का सामान जब्त

Sat, 06 Apr 2024 05:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर जिले में अवैध रूप से चलने वाली कबाड़ियों पर पुलिस ने छापा मारी की है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चल रहे अवैध कबाड़ पर कार्रवाई की गई है। मामले में 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अवैध कबाड़ियों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर जिले में अवैध रूप से चलने वाली कबाड़ियों पर पुलिस ने छापा मारी की है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चल रहे अवैध कबाड़ पर कार्रवाई की गई है। मामले में 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 25 टन से ज्यादा लोहे साथ ही 17 चारपहिया वहान जब्त किया गया है। इसकी कीमत 97 लाख रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन


चोरी की घटनों पर अंकुश लगाने और अवैध कबाड़ के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 12 थाना क्षेत्रों चल रहे अवैध कबाड़ में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने थाना धरसींवा, खमतराई, उरला, डीडी नगर, आमानाका, मौदहापारा, तेलीबांधा, गुढ़ियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, पंडरी, खम्हारडीह और गोबरानयापारा थाना क्षेत्र में स्थित कबाडियों के यार्ड, गोदाम और अन्य जगहों पर रेड कार्रवाई की गई है।  

इस दौरान अवैध कबाड़ के काम में संलिप्त कुल 44 प्रकरणों में 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ और 17 नग चारपहिया वाहन जब्त किया गया है। जब्त सामान की कीमत 97 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना संबंधित में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 के तहत कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें