Raipur News: राजधानी रायपुर में जुआरियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लोग एक जुट होकर रोजाना ताश पत्ति से जुआ खेलते थे। जुआरियों के अड्डे पर पुलिस ने रेड मारी है। सार्वजनिक जगह पर 6 व्यक्ति ताश पत्ति खेल रहे थे, जिसे पुलिस ने मौके पर पकड़ा। उनके कब्जे से 52 हजार से अधिक नगदी रकम जब्त किया है।
यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार का है। जहां रोजाना जुआ का संचालन होता था। मुखबिर से सुचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दरअसल, दो जनवरी को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कमल विहार सेक्टर 4 में अवैध रूप से तास पत्ति से हार जीत का जुआ खेल रहा है।
इस पर पुलिस टीम बनाकर मुखबिर के बताये जगह पर रेड मारी की। वहां सार्वजनिक स्थल में छह व्यक्ति 52 पत्ती तास से रुपये से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस सभी क पकड़कर उनके कब्जे से कुल 52 हजार 500 जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध कमांक 11/2024 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- मोनू शर्मा 46 साल, निवासी अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
- मुनीर खान 63 साल, निवासी सदर बाजार, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर
- सुनील रोचलानी 51 साल, निवासी अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
- संजय थारवानी 48 साल निवासी अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर,रायपुर
- कृष्णा तांडी 23 साल निवासी अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
- विनोद लालवानी 50 साल निवासी अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर,रायपुर