फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: चेकिंग के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो लाख की चांदी की सिल्ली जब्त, अब चुनाव आयोग करेगी कार्रवाई

Thu, 28 Mar 2024 06:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस की लगातार चेकिंग अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान मंदिर हसौद थाना पुलिस ने एक कार पर तीन नग चांदी की सिल्ली होना पाया। लगभग 8.416 किलोग्राम चांदी की सिल्ली को पुलिस ने जब्त की है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की चांदी की सिल्ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस की लगातार चेकिंग अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान मंदिर हसौद थाना पुलिस ने एक कार पर तीन नग चांदी की सिल्ली होना पाया। लगभग 8.416 किलोग्राम चांदी की सिल्ली को पुलिस ने जब्त की है। इसकी कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है।  

विज्ञापन


मंदिर हसौद थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास थाना मंदिर हसौद पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में चांदी की सिल्ली रखा होना पाया गया। पुलिस ने कार में सवार व्यक्ति से चांदी की सिल्ली के संबंध में पूछताछ की। साथ ही परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की। उसने चांदी की सिल्ली के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं दिया। 

दो लाख की चांदी की सिल्ली जब्त
मौके पर पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से तीन नग चांदी की सिल्ली 8.416 किलोग्राम जब्त की गई। इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। थाना मंदिर हसौद में जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से गठित कमेटी में भेजा दिया है।
विज्ञापन


रायपुर में चेकिंग अभियान जारी
अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने समेत लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए रायपुर एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में सभी वाहनों समेत संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें