फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: दीपक म्हस्के ने संभाला सीजीएमएससीएल के अध्यक्ष पद का कार्यभार, सीएम साय को याद आये अमर अग्रवाल

Fri, 18 Apr 2025 07:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससीएल) के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। 
विज्ञापन
दीपक म्हस्के ने संभाला सीजीएमएससीएल के अध्यक्ष पद का कार्यभार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससीएल) के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, मंत्री दयालदास बघेल आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर विभागीय पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर कहा कि डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में सीजीएमएससीएल का गठन हुआ था। तब अमर अग्रवाल उस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। दूरस्थ अंचलों में हमारे अस्पतालों में मरीजों तक समय पर दवाएँ उपलब्ध कराना सीजीएमएससीएल का उद्देश्य था। तब इस कॉर्पोरेशन ने बहुत अच्छे ढंग से काम किया, लेकिन बीच के कांग्रेस शासन के पाँच साल में इस कॉर्पोरेशन में घोटाले हुए, जिनकी जाँच हो रही है। साय ने भरोसा दिलाया कि मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल और श्री म्हस्के मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को बहुत अच्छे ढंग से आगे बढ़ाएंगे। श्री साय ने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष और प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की और प्रदेश में भाजपा शासनकाल में स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं के हुए विस्तार का जिक्र भी किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से काम कर रही है।

ead more:  Raipur: बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म; सीएम साय से मुलाकात के बाद बनी बात
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीजीएमएससीएल को दवाओं की समय पर उपलब्धता, आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से उपयोगी संस्था बताते हुए कहा कि सीजीएमएससीएल की जो छवि पिछले कांग्रेस शासन के दौरान धूमिल हुई है, उसे ठीक करने का काम श्री म्हस्के करेंगे, यह विश्वास हम सबको है। संगठन ने इसी विश्वास के साथ श्री म्हस्के को यह जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. सिंह ने कहा कि एक बड़े उद्देश्य को लेकर शुरू किया गया यह कॉर्पोरेशन अपने उस मूल उद्देश्य से पुन: जुड़कर जरूरतमंदों को समय पर दवा की उपलब्धता होगी, स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी।

Read More: छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मिला सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने  म्हस्के को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका व्यक्तिगत अनुभव यही है कि श्री म्हस्के तकनीकी रूप से बेहद सक्षम व्यक्तित्व के धनी हैं और इसका लाभ उनके दायित्व निर्वहन में प्रदेश को मिलेगा। हम सबको विश्वास है कि श्री म्हस्के के नेतृत्व में विभाग का कामकाज पूरी निष्ठा के साथ ज्यादा पारदर्शी और बेहतर ढंग से संचालित होगा।

Read more: 'पर्यायवाची की तरह है करप्शन और कांग्रेस': नेशनल हेराल्ड मामले में सीएम साय ने कहा- इलाज कराये गांधी परिवार

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सीजीएमएससीएल के गठन की पृष्ठभूमि और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सहज-सुलभ बनाने में इस विभाग की महती भूमिका रही है। कांग्रेस के शासनकाल में सीजीएमएससीएल को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया था। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इसके जरिए हुए घोटालों की चर्चा आज भी मीडिया में चल रही है। अब मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में पूरे सिस्टम को पारदर्शी बनाने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने 15 माह के वर्तमान कार्यकाल में किया है। श्री जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि उनके सहयोगी के तौर पर श्री म्हस्के के नेतृत्व में सीजीएमएससीएल अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर जनसेवा का बड़ा माध्यम बनेगा और प्रदेश को इसका पूरा लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें