फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: रंजना साहू बोलीं- राजनीतिक दीवालियापन और बुरी दशा का प्रमाण है छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पदयात्रा का रद्द होना

Fri, 18 Apr 2025 07:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू ने दुर्ग से रायपुर तक की अपनी पदयात्रा को रद्द करने पर कांग्रेस पर कटाक्ष किया है।
विज्ञापन
बीजेपी की पूर्व विधायक रंजना साहू, पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू ने दुर्ग से रायपुर तक की अपनी पदयात्रा को रद्द करने पर कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व और मुद्दाविहीन कांग्रेस राजनीतिक दीवालिएपन और प्रदेश में सबसे बुरी दशा का प्रमाण है, जो कांग्रेस ने खुद प्रस्तुत किया है। 
विज्ञापन


Read more: सुकमा में 33 नक्सलियों के सरेंडर पर गृहमंत्री अमित शाह बोले- नक्सलियों का आत्मसमर्पण नीति पर बढ़ा विश्वास

उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची से दुष्कर्म की दरिंदगी के जिस मामले में तत्परता से जाँच और गिरफ्तारी हो गई, डीएनए और फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई, प्रदेश सरकार के निर्देश पर पीड़ित परिजनों को न्याय मिलना सुनिश्चित हो गया है, उस मामले में कांग्रेस पदयात्रा निकालकर अपनी जगहंसाई कराने पर आमादा थी। प्रदेश में जिस कांग्रेस का आपराधिक ट्रैक रिकॉर्ड लगातार सामने आ रहा है, वह कांग्रेस इस मामले का बी राजनीतिकरण करके सिर्फ स्वांग करना चाह रही है। कांग्रेस ने हमेशा संवेदनशील घटनाओं का राजनीतिकरण करके वातावरण को बिगाड़ने का काम ही किया है। पिछले वर्ष बलौदाबाजार में हुई हिंसा और आगजनी की वारदात के बाद कांग्रेस के लोग ही उस अपराध में संलिप्त पाए गए और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत अनेक लोगों की उस मामले में गिरफ्तारी तक हुई।

Read more:  Raipur: बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म; सीएम साय से मुलाकात के बाद बनी बात
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा प्रदेश प्रवक्ता साहू ने कवर्धा जिले में एक किसान की आत्महत्या के मामले को लेकर कहा कि वहां कांग्रेस ने प्रदेश को गुमराह करके माहौल बिगाड़ने का काम किया था। प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंके जाने के बाद से कांग्रेस के लोग एक आदिवासी मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और येन-केन-प्रकारेण प्रदेश की फिजाँ में जहर घोलकर अशांति और अराजकता फैलाने के टूलकिटिया एजेंडे पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को अपनी इस तरह की हरकतों से बाज आने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में अब 'विष्णु का सुशासन' और कानून का राज है और प्रदेश सरकार अन्य मामलों की तरह ही इस मामले की तह तक जाकर जाँच कराएगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाएगी। कांग्रेस के नेता ओथछे हथकण्डे अपनाकर प्रदेश को अशांति और अराजकता के गर्त में ले जाने की नापाक साजिशों से बाज आएँ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें