फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर के एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, मौके पर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 21 Feb 2024 06:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। सिलतरा कपसदा स्थित फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे से एक कर्मचारी की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। सिलतरा कपसदा स्थित फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे से एक कर्मचारी की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। वहीं घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामल एकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान कर्मचारी मिंटू कुमार की मृत्यु हो गई। वहीं घायलों का इलाज जारी है। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर  लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस जांच में जुटी है। हादसे की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें