रायपुर के गुढ़ियारी स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्य डिपो में भीषण आग लग गई। इस घटना के दूसरे दिन ही जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है। एक सप्ताह के भीतर जांच समिति विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रायपुर के गुढ़ियारी स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्य डिपो में भीषण आग लग गई। इस घटना के दूसरे दिन ही जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है। एक सप्ताह के भीतर जांच समिति विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
जांच के लिए बनाए गए समिति में भीम सिंह कंवर कार्यपालक निदेशक, संदीप वर्मा कार्यपालक निदेशक, यशवंत शिलेदार अति. मुख्य अभियंता, गोपाल मूर्ति अतिमहाप्रबंधक (वित्त), ए.श्रीनिवास राव मुख्य सुरक्षा अधिकारी और अधीक्षण अभियंता डीडी चौधरी शामिल हैं।