फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Fire News: रायपुर के बेबीलान होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, दो दमकल के गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Thu, 23 Nov 2023 11:23 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के बेबीलान होटल में आग लगने से इलाके में भगदड़ मच गया। बु धवार देर शाम इस होटल में भीषण आग लगी। देखते ही देखते आग बढ़ते गया और इसके चपेट में कई सामने खाक हो गया।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर के बेबीलान होटल में आग लग गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के बेबीलान होटल में आग लगने से इलाके में भगदड़ मच गया। बु धवार देर शाम इस होटल में भीषण आग लगी। देखते ही देखते आग बढ़ते गया और इसके चपेट में कई सामने खाक हो गया। आग के विकराल रूप लेने के बाद किचन और कमरा जलकर भी खाक हो गया। सुचना पर दमकल के दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।

विज्ञापन


रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित होटल बेबीलान में अचानक आग लग जानें से अफरातफरी  मच गई। चौथी मंजिल में आग लगने के बाद कमरों में रुके लोगों को उनके कमरों से बाहर निकाला गया। आग की वजह से कमरों में धुआं भर गया था। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गया। अचानक से आग भड़कने से किचन और कमरें जलकर खाक हो गया। इसके बाद दमकल के दो गाड़ियां पहुंची।

घंटों भर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। होटल में अलग-अलग कमरों में कई सारे लोग रुके हुए थे। आग लगने की खबर मिलने पर सभी रूम से बाहर निकलने लगे। इससे होटल में भगदड़ का माहौल था। इस दौरान होटल की लाइट बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें