फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Fire News: उरला के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह ट्रांसफार्मर जलकर खाक,दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

Fri, 19 Apr 2024 12:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित गणपति इस्पात परिसर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में आज सुबह नौ बजे भीषण आग लग गई है। वहां मौजूद सात ट्रांसफार्मर में से छह पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।
विज्ञापन
उरला के फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित गणपति इस्पात परिसर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में आज सुबह नौ बजे भीषण आग लग गई है। वहां मौजूद सात ट्रांसफार्मर में से छह पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। घटना की सूचना मिलने दमकल की टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से छोटी सी चिंगारी उठी। इसके बाद कुछ मिनटों में चिंगारी भीषण आग के रूप में बदल गया। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। मौके पर दमकल की तीन गाडियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से फैक्ट्री को लाखों का नुकसान होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें