फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 40वीं NTPC राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

Sat, 06 Jan 2024 04:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन की ओर से आयोजित 40वीं  एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर का प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन
शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन की ओर से आयोजित 40वीं  एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर का प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से लगभग एक हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

 
इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के एक बार फिर से अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिलेगी। 

छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ ने पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने राज्य में खेलों के विकास के लिए हर संभव मदद की बात कही। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा, जिससे वे खेलों में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें