फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: भीड़-भाड़ जगहों से मोबाइल चोरी कर हो जाता था रफूचक्कर, सात नग मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 12:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में चोरी का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। दिनों दिन बाइक चोरी, मोबाइल चोरी जैसे घटनाएं सामने आ रही है। रायपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में चोरी का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। दिनों दिन बाइक चोरी, मोबाइल चोरी जैसे घटनाएं सामने आ रही है। रायपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आदतन चोर शहर में घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इसके कब्जे से अलग-अलग कंपनी के कुल सात नग मोबाइल जब्त किया गया है।  

विज्ञापन


शातिर चोर आदतन अपराधी है। इससे पहले भी चोरी और मारपीट के प्रकरणों में अलग-अलग थानों से जेल की सजा काट चुका है। आरोपी शहर के अलग-अलग जगहों से मोबाइल चोरी कर बेचने के फिराक में था। चोरी के मोबाइल को कम दाम में बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबिर ने देवेन्द्र नगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।  

कम दाम में बेच रहा था चोरी का मोबाइल
इस दौरान थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना पुलिस की टीम ने उक्त जगह पर जाकर मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पुलिस के पूछताछ में उसने ने अपना नाम धनेश्वर सागर उर्फ मनक निवासी पंडरी रायपुर का होना बताया। धनेश्वर सागर की तलाशी लेने पर उसके पास सात मोबाइल मिला। इस संबंध में पूछताछ करने और दस्तावेज की मांग किया गया।
विज्ञापन


ऐसे देता था चोरी की घटना को अंजाम
दस्तावेज की मांग करने पर उसने किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं दिखाया। साथ ही पुलिस टीम को लगातार गुमराह कर रहा था। धनेश्वर सागर को कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने भीड़-भाड़ वाले स्थानों से लोगों के मोबाइल फोन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये की मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना देवेन्द्र नगर में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें