फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा शातिर हैं ये चोर: रायपुर में बाइक से घूम-घूमकर करते थे लुट, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 07 Jan 2024 04:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में चोरी, लुटपात और आम बातों पर मार पीट जैसे अपराधिक मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में बाइक से घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं की अंजाम देने वाले दो आरोपी समेत एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
लुट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में चोरी, लुटपात और आम बातों पर मार पीट जैसे अपराधिक मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में बाइक से घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं की अंजाम देने वाले दो आरोपी समेत एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से 60 हजार रुपये जब्त किया गया है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


प्रार्थी अकलेश कुमार ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि रायपुर स्थित दलदल शिवनी में रहता है। वह तीन जनवरी को रात लगभग 11 बजे अपना काम खत्म कर सायकल घर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे बाइक में सवार तीन अज्ञात व्यक्ति उसे टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया। इसके साथ ही जेब में रखे मोबाइल लूट कर फरार हो गए। इसके बाद अकलेश ने थाना उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।

दूसरी ओर प्रार्थी रूपेंद्र कुमार धु्रव ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मोवा, रायपुर में रहता हैं। तीन जनवरी को काम कर घर लौट रहा था। मोवा अंडर ब्रीज के पास बाइक में सावर तीन अज्ञात व्यक्ति ने उसे धमकाते हुए उसकी जेब से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इसके बाद रूपेंद्र थाना में रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुलिस ने अज्ञात अरोपियों की पतासाजी में जुट गए। उन्होंने घटना स्थलों सहित आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को खंगालते हुए आरोपियों की ओर से फरार होने के जिन रास्तों का उपयोग किया गया था, उस रस्ते में लगे सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया। पुलिस को उनके बाइक से आरोपियों के संबंध जानकारी मिली।

इसी दौरान अज्ञात आरोपियों के संबंध में टीम के सदस्यों को जानकारी मिली, जिस पर पुलिस ने सिविल लाइन निवासी मोहम्मद कैफ की पतासाजी कर पकडा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य दो साथी मोहम्मद गुलाम और एक नाबालिग के  साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया। इस दौरान तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिफ्तार आरोपी

  • मोहम्मद कैफ 20 साल, निवासी ताज नगर थाना सिविल लाइन रायपुर। 
  • मोहम्मद गुलाम 18 साल, निवासी वीआईपी सिटी के बाजू, थाना विधानसभा रायपुर ।
  • नाबालिग 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें