फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: सड़क पर चला रहे हैं मोबाइल तो जरा संभलकर, आपके कीमती सामान पर चोरों की है पैनी नजर

Fri, 14 Jul 2023 02:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी में क्राइम की कई प्रकार की घटनाएं घट रही हैं। अगर आप मोबाइल से बात करते हुए सड़क से जा रहे हैं तो जरा संभलकर। पब्लिक प्लेस में भी मोबाइल ऑपरेट कर रहे हैं तो अलर्ट रहें, नहीं तो आपके मोबाइल पर चोरों की पैनी नजर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी में क्राइम की कई प्रकार की घटनाएं घट रही हैं। अगर आप मोबाइल से बात करते हुए सड़क से जा रहे हैं तो जरा संभलकर। पब्लिक प्लेस में भी मोबाइल ऑपरेट कर रहे हैं तो अलर्ट रहें, नहीं तो आपके मोबाइल पर चोरों की पैनी नजर है। आप चोरों के शिकार हो सकते हैं। ऐस ही एक मामला खमतराई थाने क्षेत्र में देखने को मिला है। प्रार्थिया बी पावनी ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 28 जून को डबल्यू.आर.एस. कॉलोनी में रात करीब 9 बजे अपने मम्मी के साथ टहल रहे थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति पीछे से आकर प्रार्थिया के मां की मोबाइल पर झपट्टा मारकर फरार हो गया। अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 600/23 धारा 356, 379 का रिपोर्ट दर्ज कराया गया। 

विज्ञापन




इस संबंध में खमतराई पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी के वीडियो फुटेज भी खंगाले। प्रकरण में मुखबिर भी लगाए। इस दौरान अज्ञात आरोपी की जानकारी मिली। भनपुरी खमतराई निवासी मोहम्मद रियाज की पतासाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोबाइल को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश, चोर अधिकतर सुनसान जगहों में टहलते हुए महिलाओं को अपना शिकार बनते हैं। भीड़-भाड़ वाली जगहों में जालसाज की तरह फैले होते हैं। मोबाइल फोन झपट्टा मारकर या सोने के चैन जैसे कुछ भी कीमती सामानों पर नजर गड़ाए रहते हैं। ध्यान भटकते ही बदमाश झपट्टा मारकर फरार हो जाते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें