फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: कैंची से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, झगड़ाकर मायके चली गई थी महिला, हुई थी लव मैरिज

Sat, 25 Mar 2023 05:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में युवक ने अपने ही पत्नी को कैंची से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने मामूली सी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया है। पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुद का गला भी रेतने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में युवक ने अपने ही पत्नी को कैंची से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने मामूली सी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया है। पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुद का गला भी रेतने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। फिर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला पल्लवी डहरिया का सिमगा के रहने वाले मोहरदास डहरिया से 9 जून 2021 को प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद वह आमासिवनी में किराए के मकान में रह रहे थे। 5 मार्च से सड्डू शिवम सिटी के पास किराए से रहने लगे। 23 मार्च की दोपहर पल्लवी अकेले आमासिवनी में अपने मायके चली गई। घर वालों को युवती ने बताया कि उसका पति मोहरदास बहुत मारपीट करता है।

सुसराल जाने से मना किया तो ले ली जान
मोहरदास पल्लवी को लेने आया तो उसने जाने से मना कर दिया। वो जबरन पल्लवी को खींचकर ले जाने लगा, पल्लवी ने रोका तो सिलाई मशीन के ऊपर रखी कैंची को उठाकर उसने पल्लवी के सीने, गले, दाढ़ी के नीचे और पीछे पीठ में 8 से 9 बार वार कर दिया। हत्या के बाद उसने उसी कैंची से खुद का गला रेतने की कोशिश की। लड़की की नानी ने अपने बेटों को फोन किया और घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच मोहरदास ने अपना गला और हाथ काट लिया और शव के पास बैठा रहा। पुलिस की टीम पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें