राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर सूने मकान, कॉम्पलेक्स और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही एक शातिर चोर ने पगारिया कॉम्पलेक्स स्थित 12 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर सूने मकान, कॉम्पलेक्स और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही एक शातिर चोर ने पगारिया कॉम्पलेक्स स्थित 12 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी आदतन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी कई प्रकरणों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
प्रार्थी अमर परचानी ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पगारिया कॉम्पलेक्स पंडरी में प्रिंटर्स का दुकान है। दुकान को रात में बंद करके घर चले गए। वहीं सुबह दुकान आकर देखा तो दुकान का ताला टुटा हुआ था। साथ ही गल्ला में रखे नगदी रकम भी गायब था। ऐसे ही शातिर चोर ने 12 दुकानों के ताला तोड़कर नगदी रकम लेकर फरार हो गया था।
मामले में पुलिस ने आरोपी की खोजबीन की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। इस दौरान आरोपी के संबंध में पुलिस को सूचना मिली। राजातालाब नई बस्ती निवासी ईजहान खान जो पहले भी चोरी के प्रकरणों में जेल जा चुका है। साथ ही उसे घटना स्थल के आसपास देर रात्रि संदिग्ध हालत में देखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने ईजहान खान की पतासाजी कर उसे पकड़ा। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। इस पर आरोपी ईजहान खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 7 हजार 330 रुपये जब्त किया गया। आरोपी ईजहान खान आदतन चोर है। पहले भी थाना देवेन्द्र नगर, सिविल लाइन, गोलबाजार सहित अन्य थानों से भी चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के कई प्रकरणों में जेल जा चुका है।