यह मामला रायपुर के विधानसभा क्षेत्र का है, जहां मकान टैस्क पटाने के विवाद को लेकर एक की जान चली गई। मृतक रामकुमार विश्वकर्मा (70) अपने बेटा-दो बेटियां और पत्नी के साथ सड्डू इलाके में रहता है। इसमें से सुरेश विश्वकर्मा और पूजा/ बबली दोनों भाई-बहन एक साथ घर के दूसरे तरफ रहते हैं। वहीं रानू अपने माता-पिता के साथ रहती है।
प्रार्थिया ने रिपोर्ट में बताया कि 16-17 मार्च रात्रि में मकान टैक्स पटाने के नाम पर दोनों भाई-बहन ने मिलकर अपने पिता से झगडा शुरू किए। 18 मार्च को बेटी रानू सुबह सात बजे पास में काम में करने चली गयी थी। राम कुमार विश्वकर्मा को घर में अकेले देखकर उसके बेटा और बेटी पूजा ने दोनों अपने कमरे से बाहर निकले और दोनों ने मिलकर राम कुमार झगडा करने लगे।
बेटे और बेटी का कहना था कि तुम मकान टैक्स जो आया है उसे नहीं पटा रहे हो। इसके साथ ही रानू को अपने साथ घर मे रखे हो। तुम्ही टैक्स को पटाओगे। इस तरह के बातों ही बातों में विवाद बड़ी लगी। वहीं राम कुमार विश्वकर्मा ने उन्हे बोला कि मै कहां से पटाउगां बुड्डा आदमी हूं काम धाम भी नहीं करता हूं। इतने में पूजा विश्वकर्मा उसके पिता के दोनों हाथ को पकड ली।
सुरेश विश्वकर्मा ने हत्या करने प्रयास से जमकर लात घूंसे मारे। साथ ही हाथ मुक्का से उसके गुप्तांग और पेट में मारा। जिससे अंदरूनी चोट आने की वजह से जमीन पर ही गिर गया। इस दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। इस रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।इसके साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों का नाम
- सुरेश विश्वकर्मा 40 साल निवासी बंजरपारा सड्डू, थाना विधानसभा, जिला रायपुर
- पूजा उर्फ बबली विश्वकर्मा 35 साल, निवासी बंजरपारा सड्डू, थाना विधानसभा, रायपुर