फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: मारपीट की घटना को अंजाम देकर 11 महीनों से शहर में घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Sat, 29 Jun 2024 05:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में मारपीट की घटना को अंजाम देकर युवक लगभग 11 महीने से फरार था। आरोपी युवक को घड़ी चौक के पास घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में मारपीट की घटना को अंजाम देकर युवक लगभग 11 महीने से फरार था। आरोपी युवक को घड़ी चौक के पास घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के पकड़ में आने के बाद आरोपी ने घटना की अंजाम देना कबूल किया है। पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।  
विज्ञापन


सरस्वती नगर थाना पुलिस को सूचना मिली की अपराध 193/23 धारा 294,327,307,34 भादवी के प्रकरण का फरार आरोपी शिवम उर्फ सिबु देवांगन (20 साल) विकास विहार गुढ़ियारी दत्ता फास्ट फूड गली थाना गुढ़ियारी रायपुर  जो थाना सरस्वती नगर रायपुर के अपराध में 11 महीने से फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक घड़ी चौक के पास  घूम रहा है। मुखबिर के बताएं अनुसार आरोपी शिवम उर्फ शिबू देवांगन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दिनांक घटना 17/07/23  अपने साथियों के साथ मारपीट करना स्वीकार किया।   घटना को अंजाम देकर फरार रहना बताया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें