राजधानी रायपुर में मारपीट की घटना को अंजाम देकर युवक लगभग 11 महीने से फरार था। आरोपी युवक को घड़ी चौक के पास घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के पकड़ में आने के बाद आरोपी ने घटना की अंजाम देना कबूल किया है। पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सरस्वती नगर थाना पुलिस को सूचना मिली की अपराध 193/23 धारा 294,327,307,34 भादवी के प्रकरण का फरार आरोपी शिवम उर्फ सिबु देवांगन (20 साल) विकास विहार गुढ़ियारी दत्ता फास्ट फूड गली थाना गुढ़ियारी रायपुर जो थाना सरस्वती नगर रायपुर के अपराध में 11 महीने से फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक घड़ी चौक के पास घूम रहा है। मुखबिर के बताएं अनुसार आरोपी शिवम उर्फ शिबू देवांगन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दिनांक घटना 17/07/23 अपने साथियों के साथ मारपीट करना स्वीकार किया। घटना को अंजाम देकर फरार रहना बताया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।