लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजधानी रायपुर में एक युवक को लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करना महंगा पड़ गया। फायरिंग की वीडियो मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, यह मामला रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक खुद को हीरो बताने के लिए अपने पास रखे लाइसेंसी रिवाल्वर पर हवाई फायरिंग किया। इतना ही नहीं उसने फायरिंग करते वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बीते दिनों 10 जनवरी बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने हवाई फायरिंग करते वायरल वीडियो पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान उनको जानकारी मिली कि रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र अविनाश प्राइड निवासी लाली उर्फ लखविंदर सिंह ने हवाई फायरिंग की है।
पुलिस उसी दिन 10 जनवरी को वीडियो बनाकर फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लाइसेंसी रिवाल्वर समेत खाली खोखे जब्त किया गया है। उसे आर्म्स एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही रिवाल्वर की लाइसेंस नीरस्त कर दी गई है।