फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा

Thu, 11 Jan 2024 04:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में लोगों काफी उत्साहित हैं। इस अवसर पर भगवन राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रदेशभर के स्कूल और कॉलेजों छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में लोग काफी उत्साहित हैं। इस अवसर पर भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। 
विज्ञापन

इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा की है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या ले जाया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार रेलवे विभाग से अनुबंध कर एक ट्रेन बुक करेगी जो हफ्ते में एक दिन चलेगी। जिसमें एक बार में 850 से 1000 श्रद्धालु अयोध्या प्रभु श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे। ट्रेन में बुजुर्गों और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उनके साथ सहायक को जाने की जाने की अनुमति होगी। साथ ही डॉक्टर भी तैनात किया जाएगा। साथ ही जिस जिले के श्रद्धालु जाएंगे, वहां को कोई जानकार व्यक्ति भी जायेगा।  श्रद्धालुओं के रहने और खाने की व्यवस्था शासन की रहेगी।

मंत्री अग्रवाल ने कहा है कि अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती, पूजा और भजन का आयोजन होगा, वहीं इस दिन शाम नदी या तालाब के किनारे गंगा आरती का आयोजन किया जाए और रौशनी की जाएगी।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर होगा पतंग उत्सव
उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में भव्य पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया जाएगा। पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा।

श्रीराम वनगमन पथ के वास्तविक स्वरूप का रखा जायेगा ध्यान
बृजमोहन ने कहा कि सरकार श्रीराम वनगमन पथ को उसके वास्तविक स्वरूप को ध्यान में रखकर कार्य करेगी। उन्होंने  गरियाबंद जिले के भूतेश्वर महादेव, जतमई घटारानी, शिवमहापीठ, सिरकट्टी आश्रम और कोपरा के कोपेश्वर महादेव को ट्रॉयबल परिपथ के रूप में विकसित करने की बात कही। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें