फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: कलेक्टर ने राजनैतिक दलों और अभिकर्ताओं की ली बैठक; वोटिंग के लिए एक जून तक आवेदन जमा कर सकेंगे एजेंट

Tue, 28 May 2024 04:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मतगणना के परिपेक्ष्य में अभ्यर्थियो और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान मतगणना के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मतगणना अभिकर्ता के लिए एक जून तक आवेदन जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
कलेक्टर ने राजनैतिक दलों और अभिकर्ताओं की ली बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मतगणना के परिपेक्ष्य में अभ्यर्थियो और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान मतगणना के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मतगणना अभिकर्ता के लिए एक जून तक आवेदन जमा किया जा सकता है। मतगणना अभिकर्ताओं को सुबह साढ़े सात बजे तक पहुंचकर निर्धारित टेबल बैठे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों को कलेक्टोट परिसर स्थित जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम से चार जून को सुबह छह बजे मतगणना स्थल शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार के डाक मतपत्र गणना हॉल में ले जाया जायेगा। साथ ही अभ्यर्थी स्वयं और उनके अभिकर्ता चाहें, तो इस समय आ कर पूरी प्रक्रिया देख सकतें हैं। 

मतगणना अभिकर्ता के लिए आवेदन एक जून तक तक लिया जाएगा। रायपुर जिले के 7 विधानसभाओं के आवेदन रिटर्निग ऑफिसर कक्ष 2 में और बलौदाबाजार, भाटापारा संबंधित एआरओ के पास जमा करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, साइंटिफिक कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स प्रतिबंधित रहेगे। साथ-साथ सिगरेट, तम्बाकू, गुटका एवं आदि के उपयोग की भी अनुमति नही होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें