सीएम साय ने पुरखौती मुक्तांगन में उड़ाई पतंग, चकरी पकड़े रहे मंत्री राम विचार नेताम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पुरखौती मुक्तांगन में पतंग उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने रायपुर में पतंग उत्सव शुरुआत की। सीएम साय जब पतंग उड़ा रहे थे, तब मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और मंत्रीमंत्री राम विचार नेताम चकरी पकड़े हुए थे। इस दौरान सांसद सुनील सोनी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।
सीएम साय ने सभी को मकर संक्रांति शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आज मकर संक्रांति के अवसर पर नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में पतंग उत्सव का शुभारंभ किया। हमारी सनातन संस्कृति में पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। ये पतंग उत्सव हमें संदेश देता है कि हमे अपनी परंपराओं और संस्कारों की पतंग की डोर को टूटने नहीं देना है। इस शानदार पतंग उत्सव कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बहुत-बहुत बधाई।
इससे पहले सीएम साय ने राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम और माता जानकी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके साथ ही वहां साफ सफाई की। इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब समेत कई कार्यकर्त्ता औए नेता शामिल रहे।