फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: 'चुनाव को हिंसा की तरफ ले जाने का षड्यंत्र रच रही भूपेश सरकार; सांसद सुनील सोनी का बड़ा आरोप

Tue, 29 Aug 2023 05:54 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

रायपुर सांसद सुनील सोनी ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को हिंसा की तरफ ले जाने का षडयंत्र कर रही है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते सांसद सुनील सोनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर सांसद सुनील सोनी ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को हिंसा की तरफ ले जाने का षडयंत्र कर रही है। उन्होंने बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस लेकर कहा कि सोमवार को जो व्यवहार कांग्रेस के कथित गुंडों ने उनके कार्यक्रम में किया। यह भविष्य की झलक है। प्रदेश सरकार शांत छत्तीसगढ़ में चुनाव को अपराध और हिंसा की दिशा में ले जाने का षड्यंत्र रच रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश को प. बंगाल बनाने का प्रयास न करें। 

विज्ञापन




सोनी ने सवाल दागा कि विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाले चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग से आखिर कांग्रेस को तकलीफ क्यों हो रही है? सोमवार को इस वैज्ञानिक सफलता और मतदाता जागरुकता के विशुद्ध गैर-राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के किए गए हंगामे और अमर्यादित आचरण पर क्षोभ व्यक्त करते हुए सोनी ने कहा कि इस तरह का आपराधिक आचरण करके कांग्रेस ने अपने चिर-परिचित राजनीतिक चरित्र का शर्मनाक प्रदर्शन किया है। 

किस बात का विरोध कर रही एनएसयूआई 
भाजपा सांसद ने बिरगांव स्थित नंदकुमार पटेल महाविद्यालय में सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में घटे दुर्भाग्यजनक घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए कहा कि यह नितांत समझ से परे है कि एनएसयूआई के लोग आखिर विरोध किस बात का कर रहे थे? चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने तो विश्व में भारत की धाक कायम की है और पूरा देश उससे गौरवान्वित हुआ है, क्या एनएसयूआई के लोग इस संबंध में हो रहे कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे? या फिर, क्या मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए हो रहा कार्यक्रम विरोध का विषय हो सकता है? सोनी ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता महाविद्यालयीन छात्राओं व महिलाओं की उपस्थिति के बावजूद गाली-गलौज, अश्लील नारेबाजी कर रहे थे, जिससे स्पष्ट होता है कि वहां केवल गुंडागर्दी करके हंगामा खड़ा करने और कार्यक्रम को बाधित करने की नीयत से ही एनएसयूआई के लोग पहुंचे थे। ऐसा इस महाविद्यालय में प्राय: होता है। सोनी ने कहा कि छात्राओं व महिलाओं की मौजूदगी के बावजूद की गई गुंडागर्दी कांग्रेस की उसी राजनीतिक संस्कृति का परिचायक है, जिसके चलते कांग्रेस के शासनकाल में मासूम बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाएं तक अनाचार की शिकार हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें