फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham Weather: एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले; फसलों को नुकसान की आशंका

Sun, 11 Feb 2024 04:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई है। कई क्षेत्र में ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा मौसम आने वाले दो दिनों तक रह सकता है।
 
विज्ञापन
बारिश के साथ पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। रविवार को जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई है। बारिश के साथ-साथ कई क्षेत्र में ओले भी गिरे हैं। ऐसे में चना, गन्ना व उद्यानिकी की फसलों को नुकसान की आशंका है। 

विज्ञापन


किसानों ने बताया कि बारिश के कारण चने में लगे फल को नुकसान होगा। इसके अलावा खेत में पानी भर जाने से गन्ना कटाई प्रभावित होना तय है। वहीं, दूसरी ओर उद्यानिकी फसल सब्जी में कीट-पतंग के प्रकोप आएंगे। जिले के कवर्धा, पंडरिया, बोड़ला व सहसपुर लोहारा तहसील क्षेत्र में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी युक्त हवाओं के वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। ऐसा मौसम आने वाले दो दिनों तक रह सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें