रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के बाद दूसरी जाति की हो कहकर शादी से मुकरने वाले फरेबी आशिक को पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाने की पुलिस टीम ने आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के बाद दूसरी जाति की हो कहकर शादी से मुकरने वाले फरेबी आशिक को पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाने की पुलिस टीम ने आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पड़ोस जिले की रहने वाली एक पीड़िता ने कल महिला थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि आरोपी सनत झारा 23 साल, से उसका कार्यस्थल पर जान पहचान हुआ और फिर अगस्त 2024 में शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर जबरन संबंध बनाया और बाद में दूसरी जाति का हवाला देकर शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इतना ही नही 24 सितंबर को आरोपी युवक पीड़िता के किराये के मकान में पहुंचकर उसके साथ मारपीट भी की। पीडिता की शिकायत पर महिला थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को आज एकताल गांव से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।