छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रविवार की सुबह पिकनिक मनाने गए युवक की डेम में डूबकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरतापाली में स्थित डेम के पास रविवार की सुबह कुछ युवक पिकनिक मनाने गए हुए थे।
विज्ञापन
इस दौरान दोपहर में नहाते समय डेम के गहरे पानी में डूबने से रामसिंह पिता भंवर सिंह 32 साल निवासी साल्हेपानी की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डेम में युवक के डूबने के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद युवक के शव को शाम करीब 5 बजे पानी से बाहर निकालकर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया है।
बहरहाल युवक की पानी में डूबने से मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।