फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: धारदार टांगी से हमलाकर घर में सो रहे युवक की हत्या, आरोपी की तलाश में पुलिस

Sun, 17 Nov 2024 04:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात शख्स के द्वारा धारदार टांगी मारकर घर में सो रहे एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात शख्स के द्वारा धारदार टांगी मारकर घर में सो रहे एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पहाड लुडेग निवासी निलांबर यादव 35 साल बीती रात अपने घर में ही अकेले सो रहा था और उसके परिजन गांव में ही मेला देखने गए हुए थे। इसी दरम्यान अज्ञात शख्स उनके घर में घुसकर धारदार टांगी से सोते हुए निलांबर के गर्दन में टांगी से ताबड़तोड वार कर उसे मौत के घाट उतार कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


सुबह मिली जानकारी
बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन सुबह जब मेला देखकर वापस घर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि निलांबर का शव खून से लथपथ हालत में घर में पड़ा हुआ था जिसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी लैलूंगा थाने में दी। 

परिजनों से की जा रही पूछताछ
हत्या की जानकारी मिलते लैलूंगा पुलिस टीम एफएसएल टीम के अलावा डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पर पहंुचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए अज्ञात आरोपी तक पहुंचने के लिये परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपी के गिरफ्तार होनें के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें