फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, परिजनों का बुरा हाल

Fri, 28 Mar 2025 12:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई दूसरे युवक को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया गया है, उक्त घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई दूसरे युवक को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया गया है, उक्त घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम  झरन और खम्हार के बीच आज सुबह एक ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार कृष्ण पैंकरा पिता पलेश्वर पैंकरा उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम सलखिया एवं नान पैंकरा पिता उद्धव पैंकरा उम्र लगभग 30 वर्ष को अपने चपेट में ले लिया इस घटना में मौके पर ही कृष्ण पैंकरा की मौत हो गई वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।

गाँव के ग्रामीणों ने बताया की इस घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटनाकारी ट्रेलर को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें