फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोपेट सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, चालक फरार

Mon, 23 Jun 2025 04:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोपेट सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोपेट सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाटिया पेट्रोल पंप के सामने आज सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे के आसपास बलेनो कार चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोपेड सवार एक युवक राजेश भटट उम्र 35 साल को जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा बताया जा रहा था कि मृतक युवक मिट्ठमुडा क्षेत्र के बजरंगपारा में रहते हुए गाड़ी चलाने का काम करता था और आज सुबह वह अस्पताल से वापस अपने घर लौट रहा था इसी बीच सामने की तरफ से आ रहे कार चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद से कार चालक मौके से फरार हो गया है। बहरहाल जूटमिल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें